सुपौल : 75 बोतल नेपाली शराब के साथ अररिया का दो तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, फरवरी 22 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज पुलिस ने 75 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की है। इस बाबत थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को शनिवार की रात सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार दो तस्कर दुअनिया से सुखानगर बड़ी नहर की ओर से शराब की अवैध खेप लेकर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एमबीसी नहर के पचास आरडी पुल के पास वाहन चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद ही सामने से बाइकसवार युवक आता दिखा। उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही बाइकसवार भागने लगे। जिसे पुलिस बल के जवानों ने पीछा कर दोनों युवकों को उनकी बाइक सहित पकड़ लिया। पूछताछ में हिरासत में लिए तस्करों की पहचान ललन यादव और सुमन कुमार के रूप में हुई है। दोनों अररिया जिले के नरपतगंज थाना अंतर्गत चंदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.