भागलपुर, मार्च 20 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत बसंतपुर पंचायत के वार्ड तीन स्थित बैद्यनाथपुर में फुलकाहा बैतरणी 4 आरडी पर बनी लगभग 70 वर्ष पुरानी पुलिया जर्जर हो गई है। इससे आम लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि उक्त पुलिया 7 वार्डों को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर स्थित है और इसकी स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। पुलिया की जर्जर अवस्था के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की मरम्मत के लिए पूर्व में फंड स्वीकृत होने की जानकारी मिली थी, लेकिन मरम्मत के नाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.