सुपौल, मार्च 18 -- कुनौली, निज संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 45 वीं बटालियान ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 66 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीमा चौकी राजपुरा के जवानों ने सोमवार रात करीब 9 बजे नाका ड्यूटी के दौरान की। एसएसबी 45 वीं बटालियान के द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नाका पार्टी गठित कर चिन्हित स्थान पर तैनात किया गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति साइकिल से संदिग्ध सामान लेकर आता दिखा, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 66 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसकी पहचान शंकर कुमार, निवासी राजपुरा, जिला सुपौल के रूप में हुई। कार्रवाई के बाद गिरफ्तार तस्कर, बरामद शराब और साइकिल को आवश्यक कानूनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.