सुपौल, जनवरी 2 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में 30 दिसंबर को घटित लूट कांड में पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई ने बड़ी सफलता दिलाई। पुलिस ने लूटी गई राशि में से 63 हजार रुपये नगद व एक मोबाइल बरामद करते हुए एक मुख्य अपराधी मो. मुन्ना उर्फ मुस्तकीम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में अपने अन्य साथिों के भी नाम बताये हैं। यह खुलासा वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार शुक्रवार को को थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार दिन के ढाई बजे अनिल कुमार रजक अपने टेम्पू से घर लौट रहे थे। तभी तीन अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें तेकुना पंचायत के छींटहा चौक पर रोककर 1 लाख 30 हजार रुपये की नगद लूट की और फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआ...