सुपौल, मई 11 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान को लेकर आगामी 19 मई से आयोजित होने वाले "सहयोग शिविर" की सफलता सुनिश्चित करने हेतु पातापगंज प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर : प्राप्त आवेदनों की प्रखंड स्तर पर तत्काल पोर्टल एंट्री सुनिश्चित की जाएकर्मियों की नियुक्ति शिविर को लेकर विभिन्न विभागों के 55 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिन्होंने पंचायत स्तर पर लोगों से समस्याओं से संबंधित आवेदन संग्रह करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला पर्यवेक्षक, रोजगार सेवक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, कचहरी सचिव, विकास मित्र, आवास सहायक तथा किसान सलाहकारों को आवेदन संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये कर्मी पंचायतों एवं गांवों में पहुंचकर आम लोगों ...