सुपौल, अगस्त 17 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिले में गतिविधियां तेज हो गई हैं। जनगणना से पहले जिले के 542 राजस्व गांवों की आधारभूत सुविधाओं का पूरा लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। इसके लिए जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने का सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है।

सर्वेक्षण के लिए क्षेत्र अधिकारियों की नियुक्ति जिले में 192 क्षेत्र अधिकारियों को इस काम में लगाया गया है। अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर गांवों की भौगोलिक स्थिति के साथ उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी जुटा रहे हैं। सर्वेक्षण का काम 30 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

सर्वेक्षण के दौरान जुटाई जाने वाली जानकारियाँ सर्वेक्षण में गांवों में उपलब्ध सड़क, बिजली, पेयजल, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, डाकघर,...