सुपौल, दिसम्बर 2 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। गुप्त सूचना पर सदर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। मौके से सदर थाना पुलिस की टीम ने एक बाइक भी जब्त की है। इस बाबत सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक बाइक से अवैध शराब लेकर बैरिया से मूंगरार जा रहा है।सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम मूंगरार वार्ड 10 के ग्रामीण सड़क के पास पहुंचा। इसी क्रम में एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखा। पुलिस टीम ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बाइक के बीच एक बोरे से प्लास्टिक के पालीथीन से कुल 50 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुआ। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक को भ...