सुपौल, जून 14 -- वीरपुर, एक संवाददाता। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, एल्युमिनियम फॉयल, सीसीटीवी डीवीआर तथा नकद राशि भी बरामद की है।

पुलिस कार्रवाई की जानकारी जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वीरपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर वार्ड संख्या-04 स्थित रामकुमार के घर में ब्राउन शुगर रखकर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर घर से दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की ...