सुपौल, अप्रैल 3 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मौसम एक बार फिर बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके प्रभाव से रविवार यानि 5 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदल सकता है। सोमवार की शाम और मंगलवार को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे बढ़ती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। इधर, शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान तेजी से बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। करीब एक पखवाड़े बाद तापमान में इस तरह की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले 18 मार्च को तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पछुआ हवा के चलते लगातार दूसरे दिन भी लोगों को अधिक गर्मी और तपिश का सामना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.