सुपौल : 48 घंटे बाद पोखरनुमा गड्ढे से किशोरी का शव बरामद, मां ने जताई हत्या की आशंका
सुपौल, जून 20 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। ललितग्राम थाना क्षेत्र की लक्ष्मीनिया पंचायत स्थित महादेवपट्टी वार्ड तीन में गुरुवार शाम से लापता किशोरी का शव शनिवार सुबह पानी भरे पोखरनुमा गड्ढे में उपलाता बरामद हुआ। मृतका की पहचान महादेवपट्टी वार्ड तीन निवासी मो मोइम माहताब की पुत्री रूबीना खातून (16 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूबीना गुरुवार शाम से ही लापता थी। घर के लोगों ने काफी खोजबीन की थी, फिर भी वह कहीं नहीं मिली। इस बीच घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर पोखरनुमा गड्ढे में उसका दुपट्टा तैरता देखकर लोगों ने डूबने की आशंका पर शुक्रवार को स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों को किशोरी की तलाश में लगाते हुए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। यह भी पढ़ें- सुपौल : 48 घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.