सुपौल : 432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त, तस्कर फरार
सुपौल, अक्टूबर 4 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बीरपुर के जवानों ने 432 लीटर नेपाली शराब और एक नाव जब्त की है। हालांकि, नाव पर सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए। एसएसबी की सीमा चौकी सिमरीघाट के जवानों ने शनिवार को स्पर संख्या 24.75 और सीमा स्तंभ संख्या 221 के समीप नाका लगाकर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान नदी की ओर से एक संदिग्ध नाव आती दिखाई दी। जवानों को देखकर नाव सवार लोग नाव छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान नाव से 300 एमएल की 1440 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : 1440 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद, नाव जब्त जब्त शराब और नाव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद भपटियाही थाना पुलिस को सौंप दिया गया। कार्रवाई उपनिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.