सुपौल, मार्च 25 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा स्मृति प्रिया ने 425 अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप कर एक नई मिसाल कायम की है। उनकी इस शानदार सफलता से स्कूल परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है। स्मृति प्रिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि स्मृति ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा है। मालूम हो कि स्मृति प्रिया के पिता शंभू कुमार गुप्ता प्रखंड 20 सूत्री के उपाध्यक्ष हैं, जबकि उनकी मां नूतन देवी आंगनबाड़ी सेविका के रूप में कार्यरत हैं। साधारण परिवार से आने वाली स्मृति ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर कोई भी लक्ष्य हासि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.