सुपौल, जून 13 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर नगर पंचायत के वार्ड 6 स्थित बसमतिया रोड टेंम्पू स्टैंड से धोबयारी मोड़ तक निर्माणाधीन पीसीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों के विरोध के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शनप्रशासनिक निरीक्षण और जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और जांच के आदेश दिए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम के माध्यम से लगभग 41 लाख रुपये की लागत से 0.790 किलोमीटर लंबी, 10 फीट चौड़ी एवं 6 इंच मोटाई वाली पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सुपौल : ग्रामीणों के विरोध के बाद पीसीसी ...