सुपौल, अप्रैल 5 -- पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के राजपुर वार्ड सात से शनिवार की रात 40 किलो छह सौ ग्राम गांजा सहित एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजपुर निवासी ललित साह के घर भारी मात्रा में गांजा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर आरोपी ललित साह के घर से 40 किलो छह सौ ग्राम गांजा बरामद कर कारोबारी की पत्नी उषा देवी को हिरासत में लिया है। उसपर थाना कांड संख्या 122/2026 दर्ज किया गया है। इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त उषा देवी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...