सुपौल : 40 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, मई 29 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। भीमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को रामजानकी चौक के समीप ललितग्राम जाने वाली सड़क से एक क्विंटल गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस की विशेष टीम जानकारी अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के सेवन, बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने को लेकर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय को गुप्त सूचना मिली कि कुछ तस्कर ऑटो के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की खेप लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.