सुपौल : 40 किमी फ्लैग मार्च में 1018 महिला जवानों ने दिखाई ताकत और अनुशासन
सुपौल, मई 12 -- वीरपुर, एक संवाददाता। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल (बीएसएपी) 12 एवं 15 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 1018 महिला पुलिस जवानों ने सोमवार देर रात 40 किलोमीटर का फ्लैग मार्च निकालकर साहस, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
मार्च का विवरण इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र के समीप आयोजित इस मार्च को देखकर देर रात लोगों में कौतूहल और कुछ समय के लिए भय का माहौल भी बन गया। हालांकि बाद में जानकारी मिलने पर लोगों ने इसे महिला जवानों के प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में सराहा। यह फ्लैग मार्च प्रशिक्षण कार्यक्रम का अहम हिस्सा था, जिसका उद्देश्य जवानों को कठिन और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना है।
प्रशिक्षण का महत्व प्रशिक्षण के दौरान जवानों को ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयार किया जाता है, जब वाहनों की सुविधा उपलब्ध न हो औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.