सुपौल, अप्रैल 26 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। ललितग्राम पुलिस ने बरमोत्रा वार्ड छह में कार्रवाई करते हुए 389 बोतल नेपाल निर्मित देसी शराब समेत एक बाइक जब्त की है। हालांकि मौके से तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि शनिवार देर रात शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद गश्ती बढ़ा दी गई थी। इसी दौरान बरमोत्रा वार्ड 6 के पास एक बाइक सवार पुलिस वाहन को देखकर तेज रफ्तार से भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। पीछा करने के दौरान बाइक सवार व्यक्ति बाइक छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने बाइक की तलाशी ली, जिसमें हरे रंग की बोरियों में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- 945 लीटर देसी बंटी बबली शराब बरामद कारोबारी फरार जब्त शराब की कुल मात्रा 116.7 लीटर बताई जा रही है। साथ ही बीआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.