सुपौल : 38 सीओ के निलंबन कार्रवाई में राघोपुर की सीओ रश्मि प्रिया भी शामिल
सुपौल, अप्रैल 15 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों के बीच चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। सरकार ने हड़ताल पर गए अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 38 अंचल अधिकारियों (सीओ) और संघ के 9 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें सुपौल जिले के राघोपुर की अंचल अधिकारी रश्मि प्रिया भी शामिल हैं। निलंबन के बाद अधिकारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और आंदोलन तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। अपने निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मि प्रिया ने सरकार की कार्रवाई को दमनात्मक बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी कोई असंवैधानिक मांग नहीं कर रहे, बल्कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश और सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों के अनुपालन की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- निलंबन के बाद भी हड़ताली कर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.