सुपौल, मार्च 31 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत के नरहा वार्ड 5 से सोमवार को पुलिस ने एक स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 20.55 ग्राम स्मैक और 4000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्मैक कारोबारी अपनी दुकान की गुमटी में अवैध नशीले पदार्थों की भारी मात्रा में बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस बल को देखते ही एक युवक ने भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर खदेड़कर पकड़ लिया। वही पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम दिलखुश कुमार बताया। इसके बाद जब उसकी गुमटी की तलाशी ली गई, तो एक सफेद डिब्बे में छिपा...