सुपौल : 35.5 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार
सुपौल, अप्रैल 21 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। इमामपट्टी वार्ड संख्या 9 स्थित एक घर में छापेमारी कर 35.5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई, साथ ही एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इमामपट्टी निवासी रेखा देवी अपने घर में अवैध रूप से देसी शराब बनाकर बिक्री का कार्य कर रही है। सूचना की पुष्टि के बाद महिला चौकीदार उषा देवी, पुलिसकर्मी आलोक कुमार और मोनू चौपाल के साथ छापेमारी टीम गठित कर कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- घर से नौ लीटर शराब बरामद जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, रेखा देवी घर से भागने लगी, लेकिन पुलिस बल और महिला च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.