सुपौल : 330 बोतल देसी नेपाली शराब किया बरामद
सुपौल, मार्च 31 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड 8 में छापेमारी कर एक बाइक पर लदा 360 बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब बरामद किया गया। वहीं तस्कर फरार होने में कामयाब रहा। थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने छिटही हनुमान नगर गांव से बांस बाड़ी के पास से धान के पुआल से ढका एक बाइक पर लदा तीन प्लास्टिक के बोरा से 360 बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब बरामद किया गया। वहीं बाइक नं बीआर 50 एजे - 5136 को जब्त कर लिया गया है। जबकि तस्कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद मध निषेध अधिनियम के तहत बरामद शराब मामले में कांड संख्या 88/26 दर्ज कर बाइक मालिक सहित अन्य तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.