सुपौल, अप्रैल 2 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। शराब तस्करी की गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के गौनहा गांव में एक आवासीय परिसर में छापेमारी कर बाइक सहित एक युवक को पकड़ लिया। युवक और बाइक को थाना लाया गया। जब पुलिस ने बाइक की सघन तलाशी शुरू की तो हैरान रह गए। जांच के दौरान पाया गया कि बाइक की सीट को खास तरीके से तस्करी के लिए तैयार किया गया था। पुलिस ने बाइक से कुल 33 बोतल विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब में मेक्डोरेवेल 180 एमएल की 12 बोतल, 375 एमएल की 8 बोतल, 750 एमएल की 2 बोतल तथा एसी ब्लैक 375 एमएल की 11 बोतल शामिल है। जो कुल 10.785 लीटर आंकी गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गौनहा निवासी ललन कुमार के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.