सुपौल, मई 18 -- वीरपुर, एक संवाददाता। वीरपुर पुलिस ने रविवार को विशेष समकालीन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के अमृत चौक से निजाम चौक जाने वाली सड़क पर भारत गैस गोदाम के समीप की गई। इस बाबत थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल के जरिए शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी झाड़ियों में शराब फेंककर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : 320 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर मौके से कुल 320 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद की। इसमें 200 बोतल "दिलवाले" एवं 120 बोतल "उमंगा" ब्रांड की शराब शामिल है। थानाध्यक्ष ने ...