सुपौल : 31 मई तक प्रतिदिन चलेगी सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेन
सुपौल, मई 10 -- सुपौल। भागलपुर के पास गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया है। इस स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा के लिए सरायगढ़ और देवघर के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल का परिचालन 31 मई 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। रेल अधिकारियों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु पर यातायात ठप होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन एक वैकल्पिक और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी। यह भी पढ़ें- टिहार एवं सहरसा से भागलपुर तक हो ट्रेन का परिचालन: सांसद खासकर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.