सुपौल, जुलाई 20 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीद के बाद धान के बदले चावल आपूर्ति यानी कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है। इस बाबत डीएम सावन कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 31 जुलाई 2026 तक हर हाल में शत-प्रतिशत सीएमआर बिहार राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- 31 जुलाई तक हर हाल में सीएमआर की आपूर्ति करेंसीएमआर आपूर्ति के निर्देश उन्होंने अधिकारियों, पैक्सों, व्यापार मंडलों और राइस मिलरों को चेतावनी दी कि समय सीमा का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही सामने आने पर एफआईआर से लेकर ब्लैकलिस्टिंग तक की कार्रवाई होगी। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत 1 लाख 35 हजार 988 मीट्रिक टन ...