सुपौल, अगस्त 23 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर को बड़ी सफलता मिली है। सीमा चौकी सतना के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 204/1 के समीप कार्रवाई करते हुए 303.900 किलोग्राम गांजा बरामद किया। हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार होने में सफल रहे। एसएसबी के अनुसार, शुक्रवार की रात नाका पार्टी सीमा क्षेत्र में गुप्त निगरानी कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा की दिशा से ग्राम खोंटाहा की ओर जूट के खेतों के रास्ते सिर पर बोरियां लेकर आते दिखाई दिए। जवानों ने संदिग्ध लोगों को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया। जवानों को अपनी ओर आते देख तस्कर बोरियां धान के खेत में फेंककर जूट के खेतों के रास्ते नेपाल की ओर भाग निकले।

एसएसब...