सुपौल : 263 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर बाइक छोड़ फरार
सुपौल, जून 21 -- पिपरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत स्थित हरिपुर झरका वार्ड 16 में गुरुवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 263 बोतल नेपाली शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि इलाके से शराब की बड़ी खेप सप्लाई के लिए ले जाई जाने वाली है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। मौके पर एक काले रंग की अपाचे बाइक खड़ी मिली, जिस पर दो बैग लदे हुए थे। पुलिस को देखते ही बाइक सवार तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें से कुल 263 बोतल नेपाली निर्मित "दिलवाले सोफिया" शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर लिया है तथा मामला दर्ज कर लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.