सुपौल, मई 10 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी भपटियाही, राजकीय औषधालय लालगंज और महराजी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदपीपर और छिटही हनुमान नगर मे शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत कुल 260 गर्भवती महिलाओं की शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांच की गई । यह भी पढ़ें- पौष्टिक आहार, आयरन और कैल्शियम का नियमित सेवन करें गर्भवतीस्वास्थ्य जांच विवरण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल ने बताया कि चारो अस्पताल में कुल 260 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य जांच शिविर मे गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कराकर दवा उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर लैब टेक्नीशियन सत्यनारायण पासवान ने गर्भवती महिलाओं का वीडीआरएल, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, यूरीन,हिमोग्लोबिन सहित अन्य प्रकार की...