सुपौल, फरवरी 11 -- सुपौल, नगर के वार्ड संख्या 7 से पुलिस ने एक बाइक सवार शराब तस्कर को 25 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर संदिग्ध को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबनी जिले के करियोत गांव निवासी बीरेंद्र मंडल के पुत्र नीतीश मंडल के रूप में हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.