सुपौल, जून 23 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत मौसम विज्ञान विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा जारी कृषि मौसम परामर्श के अनुसार जिले में 24 से 28 जून के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज सतही हवाओं तथा कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने और मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 24 से 28 जून तक सुपौल में गरज-चमक और भारी बारिश का अलर्टमौसम की भविष्यवाणी जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 जून को लगभग 4 मिमी और 25 जून को 10 मिमी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 26, 27 और 28 जून को करीब 65 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री स...