सुपौल, मई 4 -- बीरपुर, एक संवाददाता। 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी सतना द्वारा रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 24.250 लीटर नेपाली शराब के साथ एक बाइक जब्त की गई तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए एसएसबी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- सुपौल : 24 लीटर नेपाली शराब व बाइक जब्त, तस्कर गिरफ्तारकार्रवाई का विवरण इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप नेपाल से शराब तस्करी की जा सकती है। सूचना के आधार पर गश्ती दल का गठन कर मौके पर भेजा गया। गश्ती दल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बाइक से नेपाल से भारत की ओर आते देखा। जवानों को देखकर वह बाइक छोड़कर भागने लगा,...