सुपौल, जून 27 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। खरीफ मौसम को देखते हुए जिले में किसानों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिला कृषि कार्यालय की ओर से 25 जून 2026 तक जारी स्टॉक रिपोर्ट के अनुसार जिले में विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का कुल 23,566.843 मीट्रिक टन भंडार उपलब्ध है। इससे किसानों को खेती के दौरान उर्वरकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार जिले में यूरिया का सबसे अधिक 8,483.788 मीट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध है। इसमें गोदाम, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में भंडारण किया गया है।

उर्वरकों की आपूर्ति इसके अलावा डीएपी का करीब 2,926.52 मीट्रिक टन, एमओपी का लगभग 1,455.467 मीट्रिक टन तथा एसएसपी का करीब 586.90 मीट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध है। अन्य उर्वरकों का भी पर्याप्त भंडार जिले मे...