सुपौल : 22वीं जिला एथलेटिक्स मीट में 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
सुपौल, जून 3 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज स्थित ललित नारायण विज्ञान महाविद्यालय परिसर में बुधवार को 22वीं सुपौल जिला एथलेटिक्स मीट-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन त्रिवेणीगंज विधानसभा की विधायक सोनम रानी ने झंडोत्तोलन कर किया। इसके बाद मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन खेल उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 500 पुरुष एवं महिला एथलीटों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : 22वीं जिला एथलेटिक्स मीट में 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमआयोजन का उद्घाटन आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में खेल प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.