सुपौल : 20 लीटर देसी शराब समेत तस्कर गिरफ्तार
सुपौल, मई 8 -- किशनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लीटर 100 एमएल देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुवार देर शाम थाना क्षेत्र के सुखासन गांव में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखासन पंचायत के वार्ड पांच निवासी संतोष कुमार पिता कमल यादव के घर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- प्रभु टोला में छापेमारी, 80 लीटर देसी शराब बरामद छापेमारी के दौरान घर से 20 लीटर 100 एम एल देसी शराब बरामद की गई। मैके पर संतोष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.