सुपौल, अप्रैल 17 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। विद्युत विभाग की ओर से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बिजली कार्यालय, डिग्री कॉलेज चौक में एक दिवसीय सोलर मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस मेले का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सोलर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना और उन्हें बिजली बिल में राहत दिलाना है। अधिकारियों के अनुसार, योजना के तहत उपभोक्ता अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली खर्च में कमी ला सकते हैं और सरकार की सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : सोलर मेला से योजना का लाभ उठाने की अपील मेले में विशेषज्ञों द्वारा ऑन द स्पॉट मार्गदर्शन दिया जाएगा। इच्छुक उपभोक्ता वहीं आवेदन भी कर सकेंगे। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.