सुपौल, अप्रैल 18 -- पिपरा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से 20 अप्रैल को जिला मुख्यालय स्थित विद्युत कार्यालय में एक दिवसीय सोलर मेला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी विद्युत सब स्टेशन कटैया के कनीय अभियंता विकास कुमार साह ने दी। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस मेले में विद्युत उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही मौके पर ही योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने घरों में सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं और सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ भी प्राप्त कर सकते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.