सुपौल : 20,550 घनफीट उजला बालू जब्त, प्राथमिकी की अनुशंसा
सुपौल, जून 13 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। सुपौल जिला खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राघोपुर थाना क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत स्थित हुसैनाबाद गांव में शुक्रवार को अवैध रूप से भंडारित उजला बालू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस छापेमारी में विभिन्न स्थानों से कुल 20,550 घनफीट बालू जब्त किया गया।
छापेमारी की कार्रवाई मामले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से जुड़े अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की अनुशंसा की गई है। गौरतलब है कि क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू खनन की खबर बीते शनिवार को हिंदुस्तान अखबार में "राघोपुर में हो रहा अवैध बालू मिट्टी का खनन" शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
जांच और रिपोर्ट खबर पर संज्ञान लेते हुए जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर हुसैनाबाद गांव में बेगा धार के समीप विभिन्न स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.