सुपौल : 2.63 लाख पेंशनधारियों के खाते में 28.80 करोड़ रुपये हस्तांतरित
सुपौल, सितम्बर 10 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत राज्यभर के 1,05,67,975 लाभार्थियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की 1100 रुपये पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस दौरान जिले के 2,63,342 लाभार्थियों के खातों में कुल 28,80,93,200 रुपये हस्तांतरित किए गए। इनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,72,308, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 49,535, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 11,752, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 13,781, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 15,169 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 797 लाभार्थी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : सामाजिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.