सुपौल, अप्रैल 28 -- वीरपुर, एक संवाददाता। सीमावर्ती क्षेत्र वीरपुर और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए 2 मई का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। वर्षों से लंबित मांग अब पूरी होने जा रही है। इस दिन वीरपुर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन होगा, साथ ही यहां पहली बार जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कोर्ट का भी विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू करेंगे। न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह पहल काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब तक गंभीर आपराधिक मामलों और सत्र वादों की सुनवाई के लिए लोगों को सुपौल जिला मुख्यालय का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। एडीजे कोर्ट की स्थापना के बाद अब इन मामलों की सुनवाई वीरपुर में ही संभव हो सकेगी। इधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.