सुपौल, अप्रैल 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी ने तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 19.800 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 45वीं वाहिनी एसएसबी, बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी सतना के जवान नियमित गश्ती के दौरान बी.पी. संख्या-202 के निकट सघन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम लड्डू सिंह, ग्राम मुंशी पिपराही, जिला सुपौल (बिहार) का निवासी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 19.800 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गई। इसके बाद जवानों ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि गुप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.