सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (संयुक्त संघर्ष मोर्चा) के सदस्य अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में बीते 11 फरवरी से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर हैं। इससे सुपौल समेत पूरे प्रदेश में दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित सभी 68 प्रकार के राजस्व कार्य ठप हैं। अपनी मांगों के समर्थन में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्य बुधवार को डिग्री कॉलेज चौक स्थित धरनास्थल पर डटे रहे। इस बाबत बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के सुपौल इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि आम रैयतों में भ्रम फैलाकर कर उन्हें बरगलाया जा रहा है। कर्मियों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। अजय ने कहा कि हम सभी सदस्य जनता के सेवक हैं और हमारी 17 सूत्री मांगें पूरी होने तक हमारा यह सामूहिक अवकाश जारी रहेगा। इस अवसर पर रंजीत कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.