सुपौल, नवम्बर 16 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। माधोपुर पंचायत के सीमावर्ती पंचायत स्थित लालपुर वितरणी नहर के 29 आरडी साइफन साल 2008 की कुशहा त्रासदी में ध्वस्त हो गए थे। उक्त ध्वस्त हुए सायफन का आज 17 साल बीत गया। इसके बाद भी आज तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण तीन पंचायत के किसानों को पटवन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि जब भी जन शिकायत होती है तो थोड़ा बहुत कार्य करके केवल मरम्मती कार्य का कोरम को पूरा कर दिया जाता है। इसके कारण महीने दो महीने में ही स्थिति फिर से सायफन की वही हो जाती है। इसलिए इसकी गुणवत्ता पूर्ण विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में मरम्मती की आवश्यकता है। जानकारी अनुसार कोशी-पूर्वी बड़ी मेन केनाल से निकली चैनपुर-लालपुर वितरणी नहर की लंबाई करीब 30 किलोमीटर है। यह केनाल से ठूठी, भीमपुर, जीवछपुर, माधोपुर,...