सुपौल, मई 12 -- सुपौल। भारत मौसम विज्ञान विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर द्वारा जारी कृषि मौसम परामर्श के अनुसार जिले में 13 से 17 मई तक गरज-चमक, आंधी और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है। पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। तेज हवा चलने से मक्का की खड़ी फसल गिरने और आम व लीची के फल टूटकर गिरने की आशंका जताई गई है। किसानों को तैयार फसलों की कटाई कर सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट -आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कृषि वैज्ञानिकों ने मक्का की परिपक्व फसल की कटाई कर 12 से 13 प्रतिशत नमी होने पर भंडारण करने की सलाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.