सुपौल, जून 13 -- छातापुर,एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में आगामी 17 जून 2026 को प्रखंड स्तरीय खरीफ महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। महाअभियान में खरीफ फसलों से जुड़े अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा-परिचर्चा की जाएगी। इस संबंध में प्रखंड कृषि कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर सभी संबंधितों को सूचना भेज दी गई है। जारी पत्र के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन 17 जून को पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे से होगा। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सहित सभी जनप्रतिनिधियों, बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारियों तथा सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनिवार्य रूप से भाग लेने का अनुरोध किया गया है। महाअभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम की फसलों की उन्नत तकनीक, सरकारी योजनाओं एवं फसल प्रबंधन की जानकारी देना है जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके। यह भ...