सुपौल, अप्रैल 13 -- वीरपुर, एक संवाददाता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वीरपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल निर्मित देशी शराब की भारी खेप बरामद की है। हालांकि, पुलिस की छापेमारी के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मक्का लगे खेत में फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल को गुप्त सूचना मिली कि बनैलीपट्टी वार्ड छह स्थित पंचायत भवन से करीब 200 मीटर दक्षिण कच्ची सड़क किनारे मक्का के खेत में अवैध शराब की खेप जमा की जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद करीब 10 तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने 53 कार्टून नेपाल निर्मित 'दिलवाले सोफी' देशी शराब बरामद की। प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.