सुपौल, मार्च 27 -- बीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की रिफ्यूजी कॉलोनी सीमा चौकी के जवानों ने गुरुवार को तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 150 लीटर नेपाली शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की है। हालांकि, एसएसबी जवानों को देख तस्कर मौके का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भागने में सफल रहा। इस बाबत 45वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा स्तंभ संख्या 198/6 के समीप शराब की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में आने की सूचना पर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सामान लादकर नेपाल की तरफ से आता दिखा। सुरक्षा बल के जवानों को सामने देख तस्कर मोटरसाइकिल व सामान छोड़कर नेपाल सीमा की ओर भाग निकला। छोड़े गए सामान की...