सुपौल : 1440 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद, नाव जब्त
सुपौल, अक्टूबर 4 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस और एसएसबी के संयुक्त छापेमारी अभियान में कोशी नदी किनारे से प्लास्टिक बोरा में छुपाकर रखी गई 1440 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की गई। यह अभियान शनिवार की रात कोशी पूर्वी तटबंध पर नोनपार गांव के स्पर संख्या 24.75 किलोमीटर पर चलाया गया। वहीं एक नाव भी जब्त की गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोशी नदी किनारे से छुपाकर रखी गई 1440 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद की है। वहीं एक नाव भी जब्त की गई है। जबकि पुलिस को देखकर शराब कारोबारी मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 295/26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.