सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार में बुधवार को अहम बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक मामलों के निशुल्क निस्तारण की रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के दिशा-निर्देश पर आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव अफजल आलम ने की। उन्होंने कहा कि लोक अदालत आम लोगों को सस्ता और त्वरित न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है, इसलिए अधिकाधिक लंबित मामलों को चिन्हित कर उनका आपसी सहमति से निपटारा सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष नागेंद्र ठाकुर, संघ के सचिव, मोटर दुर्घटना दा...