सुपौल, मई 5 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगंज पंचायत के टेंगराहा पलार वार्ड तीन स्थित मक्के के खेत से 1380 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगंज पंचायत के टेंगराहा पलार से मकई के खेत से प्लास्टिक की 14 बोरी में 1380 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि टेंगराहा गांव के एक शराब तस्कर के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 115/ 26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.