सुपौल, मार्च 27 -- बीरपुर, एक संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की पिपराही चौकी के जवानों ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 लीटर नेपाली शराब और एक वैगन-आर कार जब्त की है। मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी पिपराही को तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष 'नाका पार्टी' का गठन कर स्पर संख्या 11.70 पर भेजा गया। सुबह जवानों ने देखा कि दो व्यक्ति नदी की ओर से बोरियां लाकर कार में लाद रहे हैं। संदेह होने पर जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को हिरासत में ले लिया। वाहन की तलाशी लेने पर 5 प्लास्टिक की बोरियां बरामद हुईं, जिनमें कुल 135 लीटर नेपाली शराब भरी थी। गिरफ्तार तस्करों की ...